देश की खबरें | प्रयागराज में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात एक महिला और एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

प्रयागराज, 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात एक महिला और एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (यमुनापार) सौरभ दीक्षित ने बताया कि मेजा थाना अंतर्गत सिंहपुर तिकोना गांव में एक नवविवाहिता महिला आराधना सिंह (22 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इस सूचना में पुलिस की फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में मृतका के देवर और सास ने बताया कि घर में सेंध लगाकर डकैती का प्रयास किया गया।

हालांकि, दीक्षित ने बताया कि जांच में डकैती की बात गलत साबित हुई। मृतका के मायके वालों ने उसके देवर और सास के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूला है।

जिले के गंगापार फूलपुर में राजनाथ यादव (35 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की शनिवार रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, राजनाथ यादव अपने दो साथियों के साथ कहीं घूमने गया था जहां उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मृतक के दोस्तों- राजेश यादव और आलोक यादव के खिलाफ नाजमद रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें