देश की खबरें | भालुओं और हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में भालुओं और हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 30 सितम्बर छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में भालुओं और हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।

सरगुजा क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के कोरिया जिले के चिरमिरी में भालुओं के हमले में युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात चिरमिरी कस्बे के करीब बाड़ी में सूअर मारने के लिए लगाए गए कंटीले तारों में भालू का बच्चा फंस गया था। भालु के बच्चे की आवाज सुनकर मनोज सिंह (22 वर्ष) वहां पहुंचे, तभी चार भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं के हमले में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने भालुओं को वहां से भगाया और घायल युवक को घर पहुंचाया। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए थे। बाद में विभाग ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

उन्होंने बताया कि मृत युवक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए प्रदान की गई है। शेष राशि 5.75 लाख रूपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सूरजपुर जिले में जंगल में मवेशी चराने गए एक ग्रामीण को हाथियों ने कुचल कर मार डाला।

उन्होंने बताया कि जिले के सिंघरा गांव निवासी बिहारी बरगाह (62) सोमवार दोपहर मवेशी चराने प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के करंजवार जंगल में गया था। जंगल में अन्य दो महिला भी थी। इसी दौरान जंगली हाथी वहां पहुंच गए।

जंगली हाथी की आवाज सुनकर दोनों महिला वहां से भाग गईं लेकिन रतन बरगाह को हाथियों ने पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत वृद्ध के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए दी गई है। शेष 5.75 लाख रूपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\