विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले में किशोर समेत दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, रूस ने यूक्रेनी युद्धक विमान और विभिन्न प्रांतों में कई ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, रूस ने यूक्रेनी युद्धक विमान और विभिन्न प्रांतों में कई ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया।

यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब रूस युद्ध में बढ़त हासिल कर रहा है जबकि यूक्रेन को कथित तौर पर सैन्य साजो-सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

यूक्रेन के निप्रोपेट्रोवस्क प्रांत के गवर्नर एस. लइसाक ने कहा कि चेर्वोनोरिहोरिव्का शहर में हुए हमले में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि 22 वर्षीय युवक घायल हो गया।

इसके अलावा, दोनेत्स्क प्रांत में हुए हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन की सीमा से लगे रोस्तोव क्षेत्र में 41 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

इसने कहा कि अन्य दो प्रांतों में भी पांच ड्रोन को नष्ट किया गया।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि वायु सेना ने पोक्रोव्स्क के ऊपर एक यूक्रेनी मिग-29 लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज