देश की खबरें | रिश्वत मामले में तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के गंगापुर सिटी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत दो लोगों को कथित रूप से 75 हजार रुपए रिश्वत लेने को लेकर गिरफ्तार किया है। एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 23 जून राजस्थान के गंगापुर सिटी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत दो लोगों को कथित रूप से 75 हजार रुपए रिश्वत लेने को लेकर गिरफ्तार किया है। एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार गंगापुर के तहसील कार्यालय वरिष्ठ सहायक जय शर्मा एवं सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एक बयान में बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा खरीदी गयी कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में जय शर्मा सोनू उर्फ हरिप्रसाद एडवोकेट के मार्फत एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। यह रिश्वत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं खुद जय शर्मा के लिए मांगी जा रही थी।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो सामने आया कि आरोपी जय शर्मा ने सोनू के मार्फत परिवादी से तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों के लिये एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। वह 75 हजार रुपए रुपये लेने पर सहमत हो गया।

ब्यूरो के अनुसार आरोपी सोनू ने सोमवार को परिवादी से 75 हजार रुपए बतौर रिश्वत राशि लिए। टीम ने आरोपी सोनू को मौके पर जबकि जय शर्मा को तहसील कार्यालय गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया।

मेहरड़ा ने बताया कि तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है जिसकी जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू