Delhi Shocker: दिल्ली के शाहदरा में किशोर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के शाहदरा में बृहस्पतिवार को दो हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Credit-(Twitter-X)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर : दिल्ली के शाहदरा में बृहस्पतिवार को दो हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना में आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ. अधिकारी ने बताया, ‘‘रात लगभग साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई. टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले.’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र चुनाव: 288 विधानसभा सीट पर 7,994 उम्मीदवार के नामांकन वैध पाए गए

अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह निजी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है. उसने बताया कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस संबंध में जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी नामीबिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\