देश की खबरें | मप्र के दो लोगों ने प्रथम दृष्टया सोशल मीडिया पर आईएस के नाम पर ग्रुप बनाए:नरोत्तम मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने भोपाल और रायसेन के उन दो लोगों से पूछताछ की, जो कथित रूप से सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नाम पर ग्रुप बनाने में शामिल थे।

भोपाल, एक अगस्त मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने भोपाल और रायसेन के उन दो लोगों से पूछताछ की, जो कथित रूप से सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नाम पर ग्रुप बनाने में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया और एजेंसियों ने उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप के क्लोन तैयार किए हैं।

एक दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मध्यप्रदेश के भोपाल और रायसेन जिलों में आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में छापेमारी की थी और आपराधिक दस्तावेज तथा अन्य सामग्री जब्त की थी।

एनआईए की कार्रवाई पर पूछे गये सवाल के जवाब में मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘एनआईए ने दो संदिग्धों मोहम्मद अनस एवं मोहम्मद जुबैर मंसूरी को रविवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। एजेंसी ने उनके मोबाइल एवं लैपटॉप का क्लोन तैयार किया है। ये लोग कथित तौर पर टेलीग्राम में आईएसआईएस के नाम पर ग्रुप बनाने में शामिल थे। पूछताछ के बाद कल ही उन्हें छोड़ दिया गया है।’’

मिश्रा ने कहा कि एनआईए ने बिहार के फुलवारी शरीफ मामले में छह राज्यों में 13 स्थानों पर छापे मारे थे, जिसमें भोपाल एवं रायसेन जिले का सिलवानी शामिल हैं।

इस मामले में अधिक जानकारी देने संबंधी प्रश्न के उत्तर में मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसी ने राज्य के साथ सूचना साझा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी