दिल्ली में परिवार से रंगदारी वसूलने को लेकर दो लोगों ने की गोलीबारी

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में मंगलवार सुबह जबरन वसूली को लेकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नयी दिल्ली, 6 जुलाई : दक्षिण पश्चिम दिल्ली में मंगलवार सुबह जबरन वसूली को लेकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटसाइकिल सवारों में से एक की पहचान विशाल (29) के तौर पर की गई थी और उसे पकड़ लिया गया है जबकि उसके सहयोगी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के झरेड़ा गांव में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी की सूचना मिली.

पुलिस की एक टीम ने परिवार से मिलने पहुंची और 48 वर्षीय सुभाष और उसकी पत्नी बबीता से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले खुद को विशाल उर्फ मक्खन बताने वाला एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसकी (सुभाष की) अनुपस्थिति में उसके घर आया और उसने लालू भाई उर्फ जमुना प्रसाद की बबीता से फोन पर बात कराई. सुभाष ने आरोपलगाया कि जमुना प्रसाद ने उसकी पत्नी बबीता से 'प्रोटेक्शन मनी' देने को कहा और नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में खुले कुएं से दो शेर शावकों को बचाया गया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जमुना प्रसाद और विशाल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और शिकायतकर्ता के घर पर दो राउंड गोलियां चलाई. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल को पकड़ लिया गया है और फोरेंसिक व जिला अपराध शाखा की टीमों ने मौका मुआयना किया है. पुलिस के अनुसार घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड