देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति के मामले में दो लोग गिरफ्तार, कई पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-एनसीआर में मध्य प्रदेश से कथित रूप से हथियारों की आपूर्ति करने के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली-एनसीआर में मध्य प्रदेश से कथित रूप से हथियारों की आपूर्ति करने के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी मोहम्मद आदिल (24) और मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Union Minister Smriti Irani Tests Positive For Covid-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

पुलिस ने कहा कि उनके पास से 19 अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल और एक बार में एक गोली चलाने वाली एक पिस्तौल बरामद हुई है।

आरोपियों को मंगलवार तड़के करीब सवा चार बजे ओखला सब्जी मंडी के सामने कैप्टन गौड़ मार्ग से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ''पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी आदिल जुबेर को हथियारों की आपूर्ति करने के लिये तड़के 4 से 6 बजे के बीच ओखला सब्जी मंडी के निकट आएगा। इसके बाद जुबेर उन हथियारों को दिल्ली में उनके परिचितों को पहुंचाएगा।''

कुशवाह ने कहा, 'इसके बाद जाल बिछाया गया और जब आदिल जुबेर को एक बैग देर रहा तो उसी समय दोनों को पकड़ लिया गया।''

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बीते पांच-छह साल से अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे।

कुशवाह ने कहा कि आदिल ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश से हथियार खरीदने के बाद सब्जियों से लदे अपने ट्रक से ओखला सब्जी मंडी आया था। उसे जुबेर के जरिये दिल्ली के स्थानीय बदमाशों के पास ये हथियार पहुंचाने थे।

डीसीपी ने कहा कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हथियारों की आपूर्ति करते थे। बीते चार साल में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में 400 से अधिक पिस्तौल की आपूर्ति की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू