मन्दसौर (मध्यप्रदेश), एक अगस्त मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले के ग्राम धानडी के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया।
सुवासरा थाने के प्रभारी समरथ सिनम ने बताया, ‘‘हाफिज खान (35) एवं काले खान (35) को मोर को शिकार करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।’’
यह भी पढ़े | आदिवासी महिला के साथ बलात्कार, सीआरपीएफ के तीन कर्मी निलंबित, कैंप कमांडर पर भी कार्रवाई.
उन्होंने कहा कि ये दोनों सुवासरा पुलिस थानांतर्गत ग्राम धानडी के जंगल में मोर का शिकार करते हुए पकड़े गए हैं। इनके पास से एक मरा हुआ नर मोर जब्त किया गया है, जिस पर गोली लगने का निशान था।
सिनम ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की एक लाइसेंसी बंदूक, 2 जिन्दा कारतूस, चाकू एवं एक वाहन भी जब्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY