देश की खबरें | अजमेरी गेट में सड़क पर तनातनी में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट क्षेत्र में ‘रोड रेज’ की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि इनमें से एक आरोपी ने कहासुनी के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट क्षेत्र में ‘रोड रेज’ की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि इनमें से एक आरोपी ने कहासुनी के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना 25 जुलाई को मोहल्ला निहारियां चौक के पास हुई जब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे शिकायतकर्ता को एक सफेद स्कूटर पर सवार दो लोगों ने रोका।

मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निधिन वलसन ने कहा, ‘‘पीड़ित की पत्नी ने ‘ओवरटेक’ करते समय हॉर्न नहीं बजाने को लेकर दोनों से सवाल किया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। झड़प के दौरान पीछे बैठे व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराई और मौके से भागने से पहले गोली चला दी।’’

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी मोहम्मद अमान उर्फ तोता और नोमान नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि नोमान के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई, जबकि अपराध में इस्तेमाल किया गया स्कूटर मोहम्मद अमान के पास से जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली का सिरा भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट