देश की खबरें | एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र 40 लाख रुपये में बेचने की ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक अभ्यर्थी को एमपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप बी (गैर-राजपत्रित) संयुक्त परीक्षा 2024 के प्रश्न पत्र के बदले में 40 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहते सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, एक फरवरी महाराष्ट्र में एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक अभ्यर्थी को एमपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप बी (गैर-राजपत्रित) संयुक्त परीक्षा 2024 के प्रश्न पत्र के बदले में 40 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहते सुना जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा रविवार को होगी।

अधिकारी ने बताया कि नागपुर अपराध शाखा ने पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी दीपक साखरे (25) और भंडारा निवासी योगेश वाघमारे (28) को गिरफ्तार किया है।

नागपुर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘साखरे और वाघमारे को भंडारा से पकड़ा गया। आशीष और प्रदीप कुलपे नाम के दो लोग फरार हैं। मामले में मूल शिकायत पुणे में दर्ज की गई थी। पुणे पुलिस द्वारा हमें सूचित किए जाने के बाद गिरफ्तारियां हुईं। आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने कहा कि उसने वायरल ऑडियो क्लिप के बारे में पता लगने के बाद जांच के लिए पुणे पुलिस से संपर्क किया है।

राज्यभर में रविवार को होने वाली इस परीक्षा में 2,86,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर