देश की खबरें | बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, पांच नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत सप्लाई टीम के सदस्य माड़वी पोज्जा (23) और मिलिशिया कंपनी सदस्य माड़वी महेश उर्फ बुडू (22) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभावपूर्ण व्यवहार और उपेक्षा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माड़वी पोज्जा वर्ष 2011 में तथा माड़वी महेश उर्फ बुडू वर्ष 2015 में बाल संघम के रूप में संगठन में भर्ती हुए थे।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए 10-10 हजार रूपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\