देश की खबरें | झारखंड में गुटीय झगड़े में दो नक्सली मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गुटीय झगड़े में दो नक्सली कथित तौर पर मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चाईबासा, चार मार्च झारखंड में गुटीय झगड़े में दो नक्सली कथित तौर पर मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के सदस्य थे और यह घटना पश्चिमी सिंहभूम तथा खूंटी जिले की सीमा पर स्थित बंदगांव थाना क्षेत्र में हुई।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह विवाद इसलिए हुआ क्योंकि ये नक्सली पीएलएफआई से अलग होकर अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि यह घटना रविवार रात को घटी और पुलिस ने सोमवार को शव बरामद किये।

उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सली पहले जेल जा चुके थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\