देश की खबरें | झारखंड में अलग-अलग अभियान में दो नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में अलग-अलग अभियानों में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लातेहार, 10 मार्च झारखंड में अलग-अलग अभियानों में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीपीएससी के सदस्य रंथू गंजू को चतरा जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से रविवार को गिरफ्तार किया गया।

गंजू एक शार्पशूटर है और वह ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के ‘जोनल कमांडर’ भीखन गंजू का करीबी सहयोगी है।

पुलिस ने बताया कि रंथू गंजू झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बालूमाथ खंड के अध्यक्ष दिलशेर खान की हत्या के मामले में भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान के दौरान लातेहार जिले के मेनका थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि विनोद परहिया को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने के लिए वहां गया था।

पुलिस ने बताया कि वह पलामू और लातेहार जिलों में दर्ज आठ मामलों में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी