देश की खबरें | बीजापुर में दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग लगाने के आरोपी दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 31 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग लगाने के आरोपी दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों कोरसा मंगलू (20) और देवा मुचाकी (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को हुर्रेपाल गांव की ओर गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब हुर्रेपाल पटेलपारा मार्ग पर टेकरी के करीब पहुंचा तब बारूदी सुरंग लगाकर बैठे दो नक्सलियों कोरसा और देवा को पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनसे पूछताछ के बाद टेकरी से पांच किलोग्राम का टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक तार, बैटरी और स्विच बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली माओवादी संगठन में बारूदी सुरंग टीम के सदस्य हैं। इस महीने की 27 तारीख को इन्होंने एटेपाल शिविर के करीब टेकरी में बारूदी सुरंग लगाया था। बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव (58) शहीद हो गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से जब पूछताछ की गई तब उन्होंने घटना में शामिल दो अन्य लोगों का भी नाम बताया जिनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े