देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मदनगीर के निवासी गोहर आलम के हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना बुधवार रात करीब नौ बजकर 34 मिनट की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने कार्यालय में थे, जब दो अज्ञात लड़के वहां आए और उन पर गोलियां चला दी, जिससे उनके हाथ में गोली लग गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए कई दलों का गठन किया गया है।

आलम के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम भी शामिल हैं।

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड