देश की खबरें | कोरोना के कारण दो और खिलाड़ी ने इंडिया ओपन से हटे, ब्रायन यंग भी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी के कारण दो और खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ से अपने मिश्रित युगल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नाम वापिस ले लिया है ।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी कोरोना महामारी के कारण दो और खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ से अपने मिश्रित युगल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नाम वापिस ले लिया है ।

दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी मिश्रित युगल खिलाड़ी रोडियोन अलीमोव कोरोना संक्रमित पाये गए जिन्होंने चार लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

उनकी मिश्रित युगल जोड़ीदार एलिना दावलेतोवा को भी करीबी संपर्क में रहने के कारण नाम वापिस लेना पड़ा ।

इंडोनेशिया के योंग केइ टैरी ही और वेइ हान तान को वाकओवर मिल गया ।

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि मौजूदा ड्रॉ में से एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है जिसने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2022 से नाम वापिस ले लिया।’’

इसमें कहा गया ,‘‘यह खिलाड़ी शुक्रवार को अनिवार्य आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया । उसके करीबी संपर्क में रहने वाली जोड़ीदार ने भी नाम वापिस ले लिया है ।उनके प्रतिद्वंद्वियों को वाकओवर मिल गया ।’’

इस बीच विश्व चैम्पियन लो कीन यू भी पुरूष एकल फाइनल में पहुंच गए क्योंकि सेमीफाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रायन यांग ने गले में खराश और सिरदर्द के कारण नाम वापिस ले लिया ।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने कहा ,‘‘ ब्रायन यंग ने गले में खराश और सिरदर्द की शिकायत की थी । इसी वजह से वह आगे नहीं खेल रहे हैं । उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी ।’’

रूस की महिला युगल टीम की सदस्य एकातेरिना मालकोवा और अनास्तासिया शापोवालोवा ने भी एकातेरिना की कमर में दर्द के कारण नाम वापिस ले लिया । सेमीफाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी रूस की ही अनास्तासिया एकचुरिना और ओल्गा मोरोजोवा फाइनल में पहुंच गई ।

इससे पहले कल विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत समेत भारत के सात खिलाड़ियों को संक्रमित पाये जाने के कारण पीछे हटना पड़ा था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें