देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, मृतक संख्या 16 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 16 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 10 अगस्त हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 16 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee on Ventilator: कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज.

मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी के जवाहर नगर इलाके के 70 वर्षीय एक निवासी को रविवार को गंभीर श्वसन संक्रमण के चलते श्री लालबहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और सोमवार को उनकी मौत हो गई।

शर्मा के अनुसार उनके नमूने की जांच से उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई । इसी के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- रिपोर्ट: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनमें सोलन जिले के बद्दी में एक फैक्टरी के गेस्टहाउस में 15 मार्च से ठहरी दिल्ली की 70 वर्षीय एक महिला भी हैं।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 81 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 3,453 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2195 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि फिलहाल 1,214 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

उन्होंने बताया कि 26 मरीज राज्य से चले गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर