असम में आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में दो और लोग गिरफ्तार, अब तक 6 पकड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले ऐसे ही आरोपों में चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बरपेटा/गुवाहाटी, 18 अक्टूबर: असम में आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया. इससे एक दिन पहले ऐसे ही आरोपों में चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एक आरोपी को बजाली जिले में और दूसरे को नलबाड़ी जिले में पकड़ा गया. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बरपेटा और बजाली पुलिस दलों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक आरोपी को कारागरी गांव से पकड़ा. असम में आतंकवादी संगठनों से संबंधों के आरोप में चार गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को तामूलपुर से पकड़े गए एक अन्य जिहादी की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया. उसे तामूलपुर में जांच दल को सौंपा गया है.’’ इस बीच, असम पुलिस ने एक बयान में कहा कि घोगरापार पुलिस थाने में दर्ज ऐसे ही एक मामले के संबंध में नलबाड़ी में मंगलवार को एक अन्य गिरफ्तारी की गई.

उसने बताया कि चोटो एल्लिया गांव के 24 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. सोमवार को आतंकवादी समूहों से कथित संबंधों को लेकर असम के तामूलपुर और नलबाड़ी जिलों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\