देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 संक्रमण से दो और मौत; मृतकों की संख्या 38 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण दो ओर लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

श्रीनगर/जम्मू, छह जून जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण दो ओर लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक मौत कश्मीर घाटी में हुई है जबकि एक मौत जम्मू क्षेत्र में हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल पर FIR, गाइडलाइन का पालन न करने के आरोप.

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हृदय रोग अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई, जो कोविड-19 अस्पताल है।

उन्होंने बताया कि मरीज को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस पिछले 24 घंटे में ITBP नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मरीज को शोपियां के एक अस्पताल से स्थानांतरित किया गया था। जांच में उसके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

इस बीच, जम्मू के एक अस्पताल में 62 वर्षीय एक महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मीरान साहिब क्षेत्र की रहने वाली मरीज को गंभीर हालत में पिछले महीने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया था। वह 25 मई को कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाई गई थी।

उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से हुई यह पांचवीं मौत है। बाकी 33 मौतें कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\