राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 और मौत, 91 नए मामले आए सामनें

राजस्थान में कोरोना वायरस से शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 182 हो गई है. वहीं 91 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक विषाणु से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8158 पर पहुंच गई है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 29 मई: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) से शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 182 हो गई है. वहीं 91 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक विषाणु से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8158 पर पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से जयपुर (Jaipur) और झुंझुनू में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 182 हो गई है. केवल जयपुर में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों का आंकड़ा 86 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे.

यह भी पढ़ें: Covid-19: भारत ने कोरोना वायरस से मौत के मामले में चीन को छोड़ा पीछे, 4,706 लोगों की गई जान

वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए. इनमें झालावाड़ में 42, नागौर तथा जयपुर में 12-12, चुरू में छह और उदयपुर तथा धौलपुर में पांच-पांच नए मामले शामिल हैं. राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 8158 हो चुकी है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था.

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड