देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 85 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 85 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,17,189 हो गई है।

जयपुर, 28 जनवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 85 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,17,189 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक मरने वालो की संख्या 2763 हो गई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

इस दौरान संक्रमण के 85 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,189 हो गयी जिनमें से 2559 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 17, नागौर में 12, अजमेर में 10, उदयपुर में 9 नये संक्रमित व्यक्ति शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 188 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,11,867 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से अब तक 2763 मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में 514, जोधपुर में 301, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 116, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\