देश की खबरें | बीकानेर में डकैती मामले में दो और डकैत गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की सीकर पुलिस ने बीकानेर में आभूषण की दुकानों में हुई डकैती मामले में दो और डकैतों को शनिवार को गिरफ्तार किया। वहीं, मुठभेड़ में घायल एक डकैत पुलिस हिरासत में है।

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान की सीकर पुलिस ने बीकानेर में आभूषण की दुकानों में हुई डकैती मामले में दो और डकैतों को शनिवार को गिरफ्तार किया। वहीं, मुठभेड़ में घायल एक डकैत पुलिस हिरासत में है।

बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में आभूषण की छह दुकानों पर आठ लोगों ने शुक्रवार को डाका डाला था।

सीकर के रामगढ़ कस्बे में शुक्रवार को डकैतों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक डकैत सुरेश मीणा की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य डकैत रविंद्र गोली घायल हो गया था और उसके छह साथी फरार हो गए थे।

रामगढ़ के थानाधिकारी हेमराज मीणा ने रविवार को बताया कि डकैती मामले में शनिवार को सुनील और विजय नाम के दो डकैतों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ में घायल रविंद्र का पुलिस हिरासत में उपचार जारी है।

उन्होंने कहा कि डकैतों का सरगना मक्खन सहित चार आरोपी अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती के दौरान लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, देसी कट्टा, चोरी में काम आने वाले कटर, लोहे की चेन, कई अलग-अलग तरह के उपकरण और बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\