देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के दो और मरीजों की मौत, 351 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 351 नये मरीज आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 7,071 हो गए।

जियो

अमरावती, 17 जून आंध्र प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 351 नये मरीज आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 7,071 हो गए।

सरकार के बुलेटिन के मुताबिक कुरनूल और गंटूर जिलों में एक-एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 90 हो गई।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्री एस.जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर बात की : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महज चार दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में 1000 से अधिक की वृद्धि हो गयी है और वह 6000 से बढ़ कर 7000 हो गया है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के जो नये मरीज सामने आये हैं उनमें 275 स्थानीय हैं, 50 अन्य राज्यों से आए हैं जबकि 26 विदेश से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- संकट की घड़ी में हम सेना और सरकार के साथ, पीएम बताएं सच्चाई.

राज्य में अबतक सामने आये कोरोना वायरस के कुल 7,071 मामलों में 5555 स्थानीय हैं, 1253 अन्य राज्यों से आए लोग हैं और 263 विदेश से लौटे हैं।

अबतक कोविड-19 के 3,641 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 3340 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकार के आंकड़े के अनुसार राज्य में अबतक 5,98,474 कोविड-19 परीक्षण हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट