उत्तराखंड में कोविड-19 के दो और मामले, सरकार ने की लॉकडाउन बढाने की संस्तुति

बुधवार को हरिद्वार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हो गयी जिसके बाद प्रदेश में इस घातक विषाणु से पीड़ित लोगों की संख्या 33 पहुंच गयी है। प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में पिछले एक सप्ताह में जबरदस्त उछाल आया है। प्रदेश में एक अप्रैल तक कोविड-19 के मरीजों संख्या सात थी जो अब बढकर 33 हो गयी है, इनमें से 25 लोग तबलीगी जमात के सदस्य हैं।

देहरादून, आठ अप्रैल उत्तराखंड में बुधवार को कोविड-19 के मरीजों की संख्या 33 तक पहुंचने के बीच प्रदेश कैबिनेट ने केंद्र सरकार को लॉकडाउन अवधि बढाने की संस्तुति करने के साथ ही हाल में बाहर से आये तबलीगी जमात के सदस्यों तथा उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को हरिद्वार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हो गयी जिसके बाद प्रदेश में इस घातक विषाणु से पीड़ित लोगों की संख्या 33 पहुंच गयी है। प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में पिछले एक सप्ताह में जबरदस्त उछाल आया है। प्रदेश में एक अप्रैल तक कोविड-19 के मरीजों संख्या सात थी जो अब बढकर 33 हो गयी है, इनमें से 25 लोग तबलीगी जमात के सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया बैठक में लॉकडाउन को बढाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का मत है कि देश के विभिन्न हिस्सों से तबलीगी जमात के लोगों के यहां आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है और इसलिए लॉकडाउन बढाया जाना चाहिए।

मंत्री ने कहा, निर्णय लिया गया है कि हाल में बाहर से राज्य में आये तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने प्रशासन से कहा है कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करे जो अपनी यात्रा संबंधी जानकारी छुपा कर लोगों को खतरे में डाल रहे हैं।

इस बीच, उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बुधवार को 75 मामले दर्ज किए गये और 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू