नेपाल में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए; कुल मामले 59 हुए

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, रूपनदेही जिले के 25 वर्षीय एक व्यक्ति और पश्चिमी नेपाल में बांके जिले के नेपालगंज के एक अन्य 60 वर्षीय व्यक्ति को इस बीमारी से पीड़ित पाया गया है।

काठमांडू, एक मई नेपाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमण की कुल संख्या 59 हो गई है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, रूपनदेही जिले के 25 वर्षीय एक व्यक्ति और पश्चिमी नेपाल में बांके जिले के नेपालगंज के एक अन्य 60 वर्षीय व्यक्ति को इस बीमारी से पीड़ित पाया गया है।

इसके साथ, कोविड-19 के कुल पुष्ट मामले 59 तक पहुंच गए हैं।

कोविड-19 के 16 रोगी पहले ही ठीक हो चुके हैं। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

अब तक, देश भर में 12,577 लोगों की जांच की गई है।

इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर कोरोना वायरस संकट के दौरान अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की।

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर संघर्ष की खबरें स्थानीय मीडिया में सामने आई हैं।

मतभेदों को दूर करने के चीन के प्रयासों के बीच नेकपा के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और वरिष्ठ नेता माधव कुमार ओली पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राष्ट्र को अपने संबोधन में, ओली ने कहा, ‘‘ऐसे समय में, जब हम कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहे हैं, मीडिया और कुछ लोग देश को अस्थिरता और पिछड़ेपन की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नेपाल ने हाल के वर्षों में मजबूत विचारधारा से प्रेरित लोगों के त्याग और संघर्ष के कारण प्रगति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान