देश की खबरें | पूर्व भाजपा विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।

नोएडा (उप्र), 31 जुलाई नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक के घर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे अवरोधक लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाए वहां से तेजी से भागने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-50 के पास फिसलकर गिर गई। जिस पर बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षा में चलायी गयी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी गौरव (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके दूसरे साथी को तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी पहचान बुलंदशहर निवासी सौरव (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, 6,500 रूपए नगद, सेक्टर- 51 में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक के घर से चोरी की हुई पानी की टोटिया आदि बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन बदमाशों ने 28 जुलाई की रात को भाजपा के कानपुर से पूर्व विधायक के घर से नगदी, पानी की टोटिया, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी किया था।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी