देश की खबरें | मंगलुरु में दुकान पर गोलीबारी की घटना के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु पुलिस ने छह जनवरी को यहां के वामनजूर में पुराने सामान की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना के मामले में शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलुरु, 10 जनवरी मंगलुरु पुलिस ने छह जनवरी को यहां के वामनजूर में पुराने सामान की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना के मामले में शुक्रवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बदरुद्दीन और इमरान के रूप में हुई है जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।

पहले इस मामले में यह दावा किया गया था कि उक्त दुकान पर छह जनवरी को सफवान नाम का एक व्यक्ति दुर्घटनावश चली गोली लगने से घायल हो गया था।

लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सफवान दुर्घटनावश गोली चलने से घायल नहीं हुआ था, बल्कि उस पर दोनों हमलावरों ने गोली चलायी थी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उस दिन बदरुद्दीन की उस दुकान में गैरलाइसेंसी पिस्तौल क्यों रखी गयी थी।

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला है कि इमरान ने केरल के एक व्यक्ति से बंदूक खरीदी थी और उसे बदरुद्दीन को सौंप दिया था।

पुलिस ने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना में घायल हुए सफवान ने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश क्यों की कि बंदूक से गोली गलती से चल गई थी। इस सिलसिले में सफवान से भी पूछताछ जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान