देश की खबरें | अजमेर में दो नाबालिग बहनों की तालाब में डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार को बकरियां चराते समय दो नाबालिग बहनें एक दूसरे को बचाने के फेर में तालाब में डूब गईं।

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार को बकरियां चराते समय दो नाबालिग बहनें एक दूसरे को बचाने के फेर में तालाब में डूब गईं।

थानाधिकारी छोटेलाल मीणा ने बताया कि सेंद्रिया गांव के पास हुई घटना में मृतक बहनों की पहचान हिना (13) और अचुकी (9) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनें बकरियां चराने तालाब के पास गई थीं जहां खेलते समय एक बहन का पांव पानी में फिसल गया और दूसरी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों तालाब में डूब गईं।

दोनों को डूबते देख ग्रामीणों और आसपास के चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये ‍भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस