देश की खबरें | दो सैन्यकर्मियों ने डिजाइन किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' का सरल एवं प्रतीकात्मक लोगो दो सैन्यकर्मियों द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लोगो ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

नयी दिल्ली, 27 मई भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' का सरल एवं प्रतीकात्मक लोगो दो सैन्यकर्मियों द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लोगो ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

इसके कुछ ही समय बाद, भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर के साथ एक मार्मिक संदेश प्रकाशित हुआ, जो अब 'ऑपरेशन सिंदूर' की एक परिभाषित छवि बन गया है।

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित भारतीय सेना की पत्रिका 'बातचीत' के नवीनतम संस्करण के अनुसार, इस निर्णायक सैन्य कार्रवाई का लोगो लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह द्वारा डिजाइन किया गया था।

सेना ने इस पत्रिका के अपने विशेष अंक में दोनों सैन्यकर्मियों की तस्वीरें लोगो के साथ साझा कीं।

सत्रह पृष्ठों वाली इस पत्रिका के आरंभिक भाग में पूरे पृष्ठ पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के लोगो के साथ शीर्ष पर भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न अंकित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट