देश की खबरें | उदयपुर में दो लोगों को सिर कलम करने की धमकी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर में अज्ञात लोगों ने दो स्थानीय लोगों को सिर कलम की धमकी दी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इन दोनों लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।
उदयपुर, 16 जुलाई उदयपुर में अज्ञात लोगों ने दो स्थानीय लोगों को सिर कलम की धमकी दी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इन दोनों लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि दोनों लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि धमकी के लिए व्हाट्सऐप पर मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया वह भारत से बाहर का है।
उन्होंने सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ताओं की पहचान का खुलासा नहीं किया।
शर्मा ने कहा, ‘‘कल शाम उन्हें सिर कलम करने की धमकी दी गई।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में धान मंडी थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
उल्लेखनीय है कि 28 जून को सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट को लेकर दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)