देश की खबरें | ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कोरापुट जिले में विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरापुट (ओडिशा), 11 नवंबर ओडिशा के कोरापुट जिले में विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर 10 व 11 नवंबर की दरम्यानी रात को मुठभेड़ हुई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश पंडित ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमें कुछ प्रतिबंधित सामग्री के साथ दो अज्ञात माओवादियों के शव मिले हैं।”

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कईं अन्य माओवादी घायल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस वक्त हुई जब विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला पुलिस के कर्मियों वाले सुरक्षा बल मालीपदार, अटलगुडा और बादिलपहाड़ के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे।

माओवादी विरोधी अभियान को अंजाम देते हुए, सुरक्षा कर्मियों ने लगभग 10 से 15 विद्रोहियों को मालीपाड़ा गांव के आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए पाया।

पंडित ने कहा, “ सुरक्षाकर्मियों को देखते ही माओवादियों ने हमारी एसओजी टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे लोगों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।”

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन देसी तमंचे, दो माओवादी वर्दी, पांच डेटोनेटर, मोबाइल चार्जर, खाली गोली के खोखे और अन्य सामान बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें