देश की खबरें | झारखंड में दो माओवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

सरायकेला, 12 जुलाई झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | गुजरात: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 879 नए मामले सामने आए, 13 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान सोमा सरदार (37) और उमेश मुंडा (21) के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गांव में दहशत का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से 23 मई को राइजमा गांव में मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी की हत्या के मामले के संबंध में सोमा और उमेश को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जिले के खरसावां, कुचाई और चौका गांवों और रांची के तमार में लोगों में दहशत पैदा करने के लिए 17 जून को पोस्टर लगाए थे।

अर्शी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी जिले के खरसावां, तिरुलडीह और कुचाई पुलिस थानांतर्गत क्षेत्रों में पांच नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे।

आरोपियों पर कानून की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू