देश की खबरें | अनंतनाग में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मनीष सिसोदिया को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, डेंगू और कोविड-19 से संक्रमित डिप्टी सीएम मैक्स अस्पताल में हैं भर्ती: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के सिरहामा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

अधिकारी ने बताया कि इलाके में रात भर कड़ी घेराबंदी रखी गई, ताकि आतंकवादी बच कर भाग नहीं सकें।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियारों एवं गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों आतंकवादी लश्कर के कमांडर हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के अबु रेहान के रूप में की गई, वह मार्च 2019 से सक्रिय था। दूसरे आतंकवादी की पहचान आदिल रशीद भट के तौर पर हुई, वह भी लश्कर का कमांडर है।’’

आईजीपी ने बताया, ‘‘14 अगस्त को नौगाम में दो पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में भट शामिल था।’’ उन्होंने बताया कि भट इन्सास राइफल लेकर भाग गया था जो मुठभेड़ स्थल से बरामद हुई।

कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादियों को मार गिराना बलों के लिए एक बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक डेवलपमेंट परिषद के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह की हत्या के पीछे भी लश्कर के आतंकवादियों का हाथ है। सिंह की बुधवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सिंह की हत्या के मामले पर कुमार ने कहा, ‘‘जांच की जा रही है और दो संदिग्धों को बुलाया है। बडगाम के एसपी मामले की जांच कर रहे हैं। संभवत: आतंकवादियों को यह पता था कि सिंह घर लौट रहे हैं। हमने सारी जानकारी जुटा ली है और इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया इस मामले में लश्कर के दो आतंकवादियों यूसुफ कांदरू और अबरार का नाम सामने आ रहा है।

सीआरपीएफ के अधिकारी की बडगाम के वादीपुरा में हुई हत्या के बारे में उन्होंने कहा कि इस घटना को जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने अंजाम दिया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कश्मीर में 170 से 200 आतंकवादी सक्रिय हैं।

रेजिस्टेंस फ्रंट के नाम से एक नए आतंकवादी संगठन की ओर से जारी की गई हिट लिस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि सूची में जिन लोगों के नाम हैं उनकी सुरक्षा की समीक्षा पुलिस द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टीआरएफ असल संगठन नहीं है बल्कि लश्कर से जुड़ी एक ऑनलाइन शाखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी