देश की खबरें | बिजली की हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से एक मिस्त्री समेत दो की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दो जिलो में करंट लगने की अलग अलग घटनाओं में एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गिरिडीह, 13 अक्टूबर झारखंड के दो जिलो में करंट लगने की अलग अलग घटनाओं में एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोदिह गांव में ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली के तार (हाई टेंशन वायर) के संपर्क में आने से मंगलवार को एक मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़े | Dumka bypoll 2020: झारखंड के दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार लुईस मरांडी ने भरा नामांकन.

पुलिस ने बताया कि फुरसोदिह गांव में एक घर में काम के दौरान राजमिस्त्री छड़ सीधा कर रहा था और इसी दौरान छड़ का सम्पर्क ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से हो गया जिससे मिस्त्री और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक मिस्त्री की पहचान जमुना मंडल के रूप में हुई है। मृत श्रमिक की पहचान नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़े | Mehbooba Mufti Released: जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को नजरबंदी के 14 महीने बाद किया गया रिहा, बेटी ने साथ देने वालों का किया शुक्रिया.

इस बीच पुलिस ने बताया कि पलामू जिले के पांकी थानान्तर्गत बहेरा गांव में मंगलवार शाम करंट लगने से सोलह वर्षीय अंजलि कुमारी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी दीपावली के मौके पर अपने घर में दीवार की सफाई कर रही थी तभी उसका हाथ नंगे बिजली के तार को स्पर्श कर गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सं. इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट