देश की खबरें | मणिपुर में गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में मंगलवार को एक शिविर पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 30 जनवरी मणिपुर में मंगलवार को एक शिविर पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर लमशांग इलाके में कडांगबंद गांव के पास स्थित शिविर में हुई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 33 वर्षीय एन. माइकल और 23 वर्षीय एम. खाबा के रूप में हुई है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा, "कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिलों के सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।”

इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "अज्ञात बंदूकधारियों के हमला करने के बाद, ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के बाद पीछे हटे हमलावर दोबारा इकट्ठा हुए और फिर से हमला किया।”

उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद कडांगबंद और पड़ोसी कौट्रुक गांव की कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है। घायलों को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड