देश की खबरें | महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मधुमक्खियों के हमले में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), नौ अप्रैल महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात नागभीड़ तहसील के सतबहिनी में हुई।

ब्रह्मपुरी मंडल के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि घटना में छह महीने के बच्चे सहित चार घायलों का इलाज नागपुर में हो रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब शाम के वक्त छह लोगों का एक समूह सतबहिनी मंदिर में दर्शन के लिए गया था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

ब्रह्मपुरी मंडल के सहायक वन अधिकारी के आर धोंडाने ने बताया कि घटना के बाद दो लोग लापता हो गए। पुलिस की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति मृत पाया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के मद्देनजर शाम ढलने के बाद मंदिर में पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इलाके में एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\