देश की खबरें | केन्या में दो भारतीय जुलाई से लापता, भारत केन्या सरकार के संपर्क में है: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केन्या में दो भारतीय जुलाई से लापता हैं और भारत इस मामले को लेकर केन्या सरकार के संपर्क में है।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केन्या में दो भारतीय जुलाई से लापता हैं और भारत इस मामले को लेकर केन्या सरकार के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक लापता भारतीयों की पहचान जुल्फिकार अहमद खान और जायद सामी किदवई के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों जुलाई के मध्य से लापता हैं और मामले की जानकारी मिलने पर शीघ्र ही वहां पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद केन्याई अदालत में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है।

बागची ने कहा, ‘‘हमारी समझ से अब यह मामला केन्या की उच्च अदालत के अंतर्गत विचाराधीन है और इस मामले में अब तक कई सुनवाई हो चुकी हैं।’’

उन्होंने कहा कि केन्या में भारतीय उच्चायुक्त वहां की सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि हम परिवार के कुछ सदस्यों के भी संपर्क में हैं। हम पूरे मामले पर करीब से नजर रखे हुए हैं। मुझे डर है कि वे अब भी लापता हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट