देश की खबरें | मृत्युदंड के बाद दो भारतीय नागरिकों को यूएई में दफनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नागरिकों - शहजादी खान और मोहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू - को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नियमों के अनुसार बृहस्पतिवार को अबू धाबी में दफनाया गया। इस दौरान इनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

नयी दिल्ली, छह मार्च भारतीय नागरिकों - शहजादी खान और मोहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू - को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नियमों के अनुसार बृहस्पतिवार को अबू धाबी में दफनाया गया। इस दौरान इनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

शहजादी खान (33) को अबू धाबी में चार महीने के बच्चे की हत्या का दोषी ठहराया गया था और उसे 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। शहजादी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गोयरा मुगलई गांव की रहने वाली थी।

केरल के कन्नूर के रहने वाले रिनाश को संयुक्त अरब अमीरात के एक नागरिक की हत्या का दोषी ठहराया गया था और कुछ हफ्ते पहले उसे फांसी दे दी गई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिक शाहजादी खान को आज यूएई के नियमों के अनुसार अबू धाबी में दफनाया गया।’’

इसने कहा, ‘‘शाहजादी के परिवार के अधिकृत प्रतिनिधि मस्जिद में जनाजे की नमाज में शामिल हुए और कब्रिस्तान में दफनाने के दौरान भी मौजूद रहे।’’

मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के अधिकारियों ने इस संबंध में परिवार के अधिकृत प्रतिनिधियों की सहायता की तथा जनाजे में शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिक मोहम्मद रिनाश अरंगिलोट्टू को भी आज दफनाया गया। उनके परिवार के सदस्य भी जनाजे में शामिल हुए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\