विदेश की खबरें | अमेरिका-कनाडा सीमा पर भारतीय परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में दो मानव तस्करों को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है। इस गिरोह के कारण जनवरी 2022 में एक भारतीय दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 29 मई अमेरिका में मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है। इस गिरोह के कारण जनवरी 2022 में एक भारतीय दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी।

हर्षकुमार रमनलाल पटेल (29) और सह-साजिशकर्ता स्टीव एंथनी शैंड (50) उस मानव तस्करी अभियान का हिस्सा थे, जो भारतीय नागरिकों को फर्जी छात्र वीजा पर कनाडा लाते थे और फिर उन्हें उत्तरी सीमा पार कर अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश कराते थे।

अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि फ्लोरिडा में रहने वाले भारतीय नागरिक रमनलाल पटेल को साजिश में उसकी भूमिका के लिए 10 साल, एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसे अमेरिका से निर्वासित कर दिया जाएगा। शैंड को छह साल, छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। रिहा होने के बाद उसे दो वर्ष तक निगरानी में रहना होगा।

जनवरी 2022 में एक परिवार के चार सदस्य जगदीश पटेल (39), वैशालीबेन पटेल (37), विहांगी पटेल (11) और धार्मिक पटेल (3) कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर दूर, इमर्सन, मैनिटोबा के पास मृत पाए गए थे। वे अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

रमनलाल पटेल को मानव तस्करी की साजिश में शामिल होने के आरोप में 2024 में शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

मिनेसोटा जिले की कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी लीजा किर्कपैट्रिक ने कहा, ‘‘जब भी मैं इस मामले के बारे में सोचती हूं तो मुझे इस परिवार के दो खूबसूरत छोटे बच्चों और उनके माता पिता की याद आती है - जिन्हें प्रतिवादियों ने बर्फीले तूफान में मरने के लिए छोड़ दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हमने बार-बार देखा है कि मानव तस्करों को मानवता की कोई परवाह नहीं है। मुझे इन अपराधियों को उनके जघन्य अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराने में हमारे कानून प्रवर्तन भागीदारों के काम पर गर्व है।’’

न्याय विभाग के आपराधिक प्रभाग के प्रमुख मैथ्यू आर गेलोटी ने कहा, ‘‘पटेल और शैंड ने अपने निजी लाभ के लिए हजारों लोगों के जीवन को खतरे में डाला और वे दो छोटे बच्चों की मौत के जिम्मेदार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\