देश की खबरें | रिश्वत लेते हुए दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंबिकापुर, 17 मई छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी के दल ने राज्य के अंबिकापुर शहर में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान तथा सहायक मानचित्रकार निलेश्वर कुमार ध्रुव को गिरफ्तार किया है।

अंबिकापुर निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके रिश्तेदार ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को एक आवेदन देकर वाड्रफनगर में स्थित कृषि भूमि को औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति मांगी थी।

आवेदन पत्र को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी लेने के लिए नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में संपर्क किया तब चौहान और ध्रुव ने अनापत्ति प्रमाण पत्र बनाने के लिए 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

उन्होंने बताया कि उसने इसकी शिकायत एसीबी से की।

उनके मुताबिक, जैसे ही चौहान और ध्रुव ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये लिए वैसे ही एसीबी के दल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एसीबी की कार्रवाई के बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड