देश की खबरें | गुरुग्राम के एक क्लब में वीडियो बनाने को लेकर दो दोस्तों की पिटाई की गई: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में ‘क्लब हाउस’ के अंदर वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में क्लब मालिक और दो बाउंसर ने मिलकर दो दोस्तों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 24 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम में ‘क्लब हाउस’ के अंदर वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में क्लब मालिक और दो बाउंसर ने मिलकर दो दोस्तों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक यह घटना यहां सेक्टर-29 में 'बिग शॉट बार' में सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे हुई जब पीड़ित ऋषभ अपने दोस्त अमरदीप का वीडियो बना रहा था, तभी क्लब के मालिक कालू यादव ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हुए ऋषभ को पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक जब ऋषभ के दोस्त अमरदीप ने बीच-बचाव करने की कोशिश तो कालू यादव और क्लब के दो बाउंसर ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की और दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त वहां से किसी तरह से बचकर निकले और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ऋषभ का टैबलेट गुम हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों रविवार देर रात क्लब गए थे और रात भर वहीं मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और ऋषभ का बयान दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर कालू यादव और दो बाउंसर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\