देश की खबरें | हिरासत में मौत के मामले में वन विभाग के दो अधिकारी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पिछले महीने कथित रूप से हिरासत में रखे गए किसान की मौत के मामले में जांच पूरी होने तक वन विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
पथनमथिट्टा, तीन अगस्त केरल में पिछले महीने कथित रूप से हिरासत में रखे गए किसान की मौत के मामले में जांच पूरी होने तक वन विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विभाग ने एक आदेश में कहा कि उप वन क्षेत्र अधिकारी आर राजेश कुमार और खंड वन अधिकारी ए के प्रदीप कुमार को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विभाग ने एक अगस्त को इस मामले में सात अधिकारियों का तबादला कर दिया था।
दरसअल पी पी मथाई नामक 41 वर्षीय व्यक्ति का 28 जुलाई को यहां पास ही में उनके खेत के कुएं में शव मिला था। इससे कुछ ही घंटे पहले वन अधिकारी जानवरों का पता लगाने के लिये विभाग द्वारा लगाए गए कैमरे को तोड़ने के सिलसिले में पूछताछ के वास्ते मथाई को अपने साथ ले गए थे।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव.
विभाग ने दावा किया था कि मथाई के फार्महाउस के कचरे को ठिकाने लगाने के लिये कैमरे को नष्ट किया गया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर आशा थॉमस ने दोनों अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा, ''प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित स्टाफ ने एहतियाती कदम नहीं उठाए, लिहाजा इन अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया जाता है।''
वहीं, मथाई के परिवार के सदस्यों ने इसे हिरासत में मौत का मामला बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)