देश की खबरें | तमिलनाडु के मदुरै में आग बुझाने के दौरान इमारत गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार को आग बुझाने के दौरान इमारत गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मदुरै, 14 नवंबर तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार को आग बुझाने के दौरान इमारत गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने के शिवराजन और पी कृष्णमूर्ति की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, टैंक पर हुए सवार- देखें VIDEO.

पुलिस ने बताया कि शायद बिजली के शॉर्ट सर्किट से उस पुरानी इमारत में आग लग गई, जिसे दमकल कर्मी बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान धराशायी हो गया।

घटना में दो कर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Earthquake in Mizoram: मिजोरम के चंफाई में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, तीव्रता 5.2 मापी गई.

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

इस बीच, चेन्नई में पलानीस्वामी ने जान गंवाने वाले कर्मियों के समर्पण और बलिदान की सराहना की और उनके परिवारों को राहत के रूप में 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, उनके एक-एक परिजन को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घायल कर्मियों- आर कल्याण कुमार और चिन्नाकारुप्पू को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और कहा कि सरकार उनके चिकित्सा खर्च को वहन करेगी।

उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू