देश की खबरें | शिरडी में लूट के दौरान साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के दो कर्मचारियों की हत्या, एक अन्य व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में लूट की अलग-अलग कोशिशों के दौरान श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के दो कर्मचारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में लूट की अलग-अलग कोशिशों के दौरान श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के दो कर्मचारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने श्रीराम नगर के निवासी किरण न्यानदेव सदा कुले को पकड़ लिया है और सोमवार तड़के हुए हमलों के सिलसिले में एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मृतक सुभाष साहेबराव घोडे (43) और नितिन कृष्ण शेजुल (45) शिरडी में प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के कर्मचारी थे।

अधिकारी के मुताबिक, मंदिर विभाग में सहायक घोडे और सुरक्षा विभाग में संविदा कर्मचारी शेजुल की चाकू मारकर हत्या की गई और श्रीकृष्ण नगर के निवासी कृष्णा डेहरकर को हमलों के दौरान चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि तीन हमले एक घंटे के अंतराल में हुए।

अधिकारी ने कहा कि हमलों का एकमात्र मकसद लूट था और कुले व अन्य आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी