देश की खबरें | पंजाब में दो ढाबा कर्मियों की दम घुटने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक ढाबे के दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। कर्मचारियों की मौत एक बर्तन में जलाए गए कोयले से निकले धुएं के कारण हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फगवाड़ा (पंजाब), तीन जनवरी एक ढाबे के दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। कर्मचारियों की मौत एक बर्तन में जलाए गए कोयले से निकले धुएं के कारण हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मोहिंदर सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान हरदेव सिंह (65) और कमल (35) के रूप में हुई है। दोनों होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र के बहोवाल गांव के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि वे सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। कमरे में ठंड से बचने के लिए उनके द्वारा जलाए गए कोयले से निकलने वाले धुएं से भरा हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों फगवाड़ा ब्लॉक के रेहाना जट्टान गांव में एक ढाबे पर काम करते थे।

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरे को गर्म करने के लिए उन्होंने एक बर्तन में कोयले जलाए थे।

उन्होंने कहा कि दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाने के बाद वे सो गए और उनके कंबल गलती से कामचलाऊ अंगीठी पर गिर गए, जिससे आग लग गई। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों भी झुलस गए।

एएसआई ने कहा कि जब वे सुबह नहीं उठे तो ढाबा मालिक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर