देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 अप्रैल मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्य नारायण प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात को वाहनों की जांच के दौरान जब दोनों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल और विशेष को पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रजापत ने बताया कि दोनों आरोपी 22 अप्रैल को जिले के बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर एक ग्रामीण से दो लाख रुपये लूटने की वारदात में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों से लूटी गयी रकम, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और अपराध में प्रयुक्त दो पिस्तौल बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड