देश की खबरें | मप्र के बुरहानपुर में दो देशी पिस्तौल जब्त, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो देशी पिस्तौल, बंदूक की करीब 900 नाल और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य पुर्जे जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 15 जनवरी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो देशी पिस्तौल, बंदूक की करीब 900 नाल और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य पुर्जे जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि ये आग्नेयास्त्र और हथियार बनाने की सामग्री गुजरात के सूरत से मंगलवार को एक निजी बस में आठ अलग-अलग पार्सल में लाई गयी थी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिनके पास से 899 बंदूक की नाल और 451 शटर पाइप बरामद हुई, जिनका इस्तेमाल बंदूक बनाने में किया जाता है।

पाटीदार ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह (32), वारिस अली (30) और सैयद आरिफ (34) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पिस्तौल और बंदूक बनाने का सामान सूरत से मिला था।

उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड