देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा के सामने धरना देते समय कांग्रेस के दो विधायक बीमार पड़े, अस्पताल ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा भवन के सामने शनिवार को धरना देते समय कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम और पार्टी विधायक अशोक दास बीमार पड़ गए।

भुवनेश्वर, 29 मार्च ओडिशा विधानसभा भवन के सामने शनिवार को धरना देते समय कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम और पार्टी विधायक अशोक दास बीमार पड़ गए।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि दोनों कांग्रेस नेताओं को ‘कैपिटल’ अस्पताल ले जाया गया।

कदम और दास विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में द्वार संख्या तीन के सामने धरना दे रहे थे।

कदम ने कहा कि वह और दास विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना देने के लिए जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अध्यक्ष ने हमें सदन से निलंबित कर दिया है लेकिन हमें विधानसभा परिसर में प्रवेश करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने हमें प्रवेश नहीं कर दिया जो अवैध और अलोकतांत्रिक है।’’

पार्टी के एक नेता ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में लगभग तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहने के कारण दोनों की तबीयत खराब हो गई और उनके इलाज के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में दोनों के शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखने पर उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया।

कदम और दास उन 14 कांग्रेस विधायकों में शामिल हैं जिन्हें 25 और 26 मार्च को ‘‘अनुशासनहीनता’’ के आरोप में सात दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था।

कांग्रेस विधायकों ने पिछले आठ महीने में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा किया था जिसके बाद अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने उन्हें निलंबित करने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट