विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में दो बच्चों, एक महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में शनिवार को हुए विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई तथा दो पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 24 अगस्त पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में शनिवार को हुए विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई तथा दो पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द डॉन’ ने पिशिन सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी हताहतों की सूची के हवाले से अपनी खबर में बताया कि यह विस्फोट पिशिन जिले के सुर्खाब चौक के निकट मुख्य बाजार में हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए।

अस्पताल की ओर से जारी सूची के अनुसार, घायलों में से 13 को क्वेटा ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा 2022 में सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता तोड़े जाने के बाद हमले बढ़ गए हैं।

पिशिन शहर के थाना प्रभारी मुजीबुर रहमान के अनुसार, दोनों घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है।

रहमान ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल पर रखी गई थी।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) और बम निरोधक दस्ता जांच के लिए साक्ष्य एकत्र करने के वास्ते घटनास्थल पर पहुंच गया है।

सरकारी प्रसारक ‘पीटीवी न्यूज’ की खबर के अनुसार, विस्फोट पिशिन के उपायुक्त कार्यालय के निकट हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\